पथ चौड़ीकरण क्षेत्र से अतिक्रमण हटाकर भूमि को कराया गया मुक्त

WhatsApp Channel Join Now
पथ चौड़ीकरण क्षेत्र से अतिक्रमण हटाकर भूमि को कराया गया मुक्त


रांची, 16 अक्टूबर (हि.स.)। रांची नगर निगम की ओर से शहर में पथ चौड़ीकरण एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए लगातार अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाए जा रहे हैं।

अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को मेन रोड ओवरब्रिज के समीप इटली शोरूम और राज मेडिकल हॉल द्वारा पथ चौड़ीकरण के लिए निर्धारित क्षेत्र में संरचना का निर्माण किया गया था। इस अतिक्रमण को हटाने के लिए संबंधित पक्षों को पहले ही निर्देश दिया गया था। इसके अलावा, स्थल की मापी कराकर अतिक्रमित हिस्से को चिह्नित भी किया गया था। निर्धारित प्रक्रिया के बाद निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए उक्त क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया।

रांची नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक भूमि, गिफ्ट डीड के तहत निर्धारित जमीन और पथ चौड़ीकरण क्षेत्र पर किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। शहर में यातायात को सुगम बनाने और सार्वजनिक भूमि को सुरक्षित रखने के लिए अतिक्रमण के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762210 Articles

Share this story