आरकेडीएफ विवि के छात्रों ने पार्ले-जी फैक्ट्री में सीखी आधुनिक उत्पादन प्रणाली

WhatsApp Channel Join Now
आरकेडीएफ विवि के छात्रों ने पार्ले-जी फैक्ट्री में सीखी आधुनिक उत्पादन प्रणाली


आरकेडीएफ विवि के छात्रों ने पार्ले-जी फैक्ट्री में सीखी आधुनिक उत्पादन प्रणाली


रांची, 28 जुलाई (हि.स.)। आरकेडीएफ विश्वविद्यालय (विवि), रांची के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट के छात्रों ने व्यवहारिक शिक्षा को बढ़ावा देने की बात पर मंगलवार को तुपूदाना स्थित पार्ले-जी फैक्ट्री का औद्योगिक भ्रमण किया। क्लासरूम से इंडस्ट्री तक, ज्ञान से अनुभव तक थीम पर आयोजित इस भ्रमण में छात्रों ने आधुनिक औद्योगिकी कार्यप्रणाली, गुणवत्ता प्रबंधन और उत्पादन प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।

भ्रमण के दौरान छात्रों ने कच्चे माल की गुणवत्ता जांच, स्वचालित उत्पादन प्रणाली, आधुनिक बेकिंग तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग, वेयरहाउसिंग, सप्लाई चेन और वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एस चटर्जी ने कहा कि नई शिक्षा नीति के अनुरूप अनुभवात्मक शिक्षा समय की आवश्यकता है। ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, विश्लेषणात्मक सोच तथा व्यावसायिक दृष्टिकोण विकसित करते हैं।

कार्यक्रम में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रमुख अंकित प्रकाश, स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की प्रमुख पूजा गुप्ता, डॉ रंजीत कुमार, स्मिता सिन्हा, अनिमा, स्मृति सहित शिक्षक मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story