राजद ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला

WhatsApp Channel Join Now
राजद ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किया प्रदर्शन, फूंका पुतला


चतरा, 26 सितंबर (हि.स.)।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राजद जिला इकाई ने शनिवार को केशरी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।

कार्यक्रम में प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव ने किया। वहीं मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि राजद लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाता रहेगा। वहीं जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित होने तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

मौके पर अरुण कुमार यादव, अतीक मंसूरी, भोली साहू, मुरारी साहू सहित कई राजद के कार्यकर्ता मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Share this story