धूमधाम से मनाया गया राजद का 30 वां स्थापना दिवस

WhatsApp Channel Join Now
धूमधाम से मनाया गया राजद का 30 वां स्थापना दिवस


देवघर, 05 जुलाई (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 30 वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को देवघर के एक स्थानीय होटल के सभागार में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम उत्साह और जोश के माहौल में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक और राजद विधायक दल के नेता सुरेश पासवान उपस्थित रहे। उनके साथ जिला अध्यक्ष फणी भूषण यादव, जिला प्रवक्ता प्रमोद यादव, भूतनाथ यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने केक काटकर किया।

सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने अपने संघर्ष और मेहनत से राष्ट्रीय जनता दल को मजबूत बनाया है।

उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने गरीबों, वंचितों और दबे-कुचले लोगों को आवाज देने का काम किया। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में राजद और अधिक मजबूत होकर राज्य की राजनीति में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराएगा।

कर्यक्रम में मनोरंजन कुमार, रामकृष्ण कुमार, हैदर खान, लाल मोहन मांझी, विनोद यादव, मुहम्मद जमील खां, रीता सिंह, नेहा सिंह, नरेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित थे। समारोह के सफल आयोजन में जिला प्रवक्ता प्रमोद यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंचासीन अतिथियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता पर उन्हें बधाई दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story