रामगढ़ के 15वें डीसी के रूप में ऋतुराज ने किया पदभार ग्रहण
रामगढ़, 18 अप्रैल (हि.स.)। रामगढ़ जिले के 15वें डीसी के रूप में शनिवार को डीसी ऋतुराज ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान निवर्तमान डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज ने उन्हें अपना प्रभार सौंपा।
पदभार ग्रहण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए डीसी ऋतुराज ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य होगा। साथ ही स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में जिले का समग्र विकास करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल होगा। उन्होंने यह भी कहा कि निवर्तमान डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज की ओर से अपने कार्यकाल में किए गए पहल पर जिला प्रशासन की ओर से निरंतर कार्य जारी रखा जाएगा।
डीसी ऋतुराज ने कहा कि रामगढ़ जिले की भौगोलिक स्थिति को समझते हुए पर्यटन और आध्यात्मिक क्षेत्र में विकास
किया जाएगा। रामगढ़ जिले को स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवकोपार्जन के दृष्टिकोण से विकसित करने के रूप-रेखा तैयार की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

