सचिव ने रिम्स में कैंटिन सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
सचिव ने रिम्स में कैंटिन सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का लिया जायजा


सचिव ने रिम्स में कैंटिन सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का लिया जायजा


रांची, 09 सितंबर (हि.स.)।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को रिम्स की वित्त एवं लेखा समिति की बैठक हुई। इसके साथ ही उन्होंने कैंटिन और रिम्स की अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने बैठक करते हुए रिम्स में आधुनिक कैंटीन विकसित करने के लिए विस्तृत एस्टीमेट तैयार करने, पैरामेडिकल छात्रों के हॉस्टल और पूरे परिसर की बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया।

एम्स, नई दिल्ली की तर्ज पर छात्रों को स्टाइपेंड देने के पूर्व निर्णय के अनुपालन और नीट-यूजी कोचिंग शुरू होने पर भी संतोष जताया गया। इस दौरान रेडियोथेरेपी की समीक्षा में बताया गया कि प्रतिदिन करीब 40 मरीजों को उपचार मिल रहा है। अपर मुख्य सचिव ने टेक्नीशियनों की संख्या बढ़ाने को कहा, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। उन्होंने चिकित्सा उपकरणों की खरीद में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का सख्ती से पालन करने और जेम की दरों से तुलना के बाद खरीद करने का निर्देश दिया।

साथ ही आवश्यक और अनुपयोगी मशीनों की मैपिंग कर नई खरीद एवं पुरानी मशीनों के नियमानुसार निस्तारण की बात कही। बैठक में पांच पदों पर भर्ती, बर्न वार्ड के उपकरण, रोबोटिक सर्जरी, फायर सिस्टम के रखरखाव सहित सात प्रस्तावों पर खास चर्चा हुई। बैठक के बाद उन्होंने निर्माणाधीन भवन, ड्रेनेज, बेसमेंट और वार्डों का निरीक्षण किया। मरीजों से सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ भोजन की गुणवत्ता जांची और स्वच्छता, रखरखाव व वितरण व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

बैठक में रिम्स निदेशक डॉ डीके सिंह, अपर निदेशक बाघमारे प्रसाद कृष्ण समेत समिति के सदस्य और संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story