रिखिया हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
रिखिया हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार


रिखिया हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपित गिरफ्तार


देवघर, 23 मई (हि.स.)। जिले के रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रढ़िया नदी से 19 मई 2026 को बालू से ढका अर्धनग्न महिला का शव बरामद होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

इस संबंध में रिखिया थाना में अज्ञात आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

देवघर पुलिस की विशेष टीम ने फॉरेंसिक जांच, तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर मामले की गहन जांच करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में श्रवण राउत (27), राहुल कुमार (19), और रावडी देवी (29) शामिल हैं। तीनों रढ़िया गांव, थाना रिखिया, जिला देवघर के निवासी बताए गए हैं। पुलिस पूछताछ में तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। अनुसंधान के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि 16 मई 2026 की शाम में मृतका नदी की ओर गई थी, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। घटना को छिपाने के उद्देश्य से आरोपितों ने शव को पास के जोरिया में फेंक दिया। इसके बाद 18 मई की रात शव को नदी में बालू से ढककर छिपाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर शव को बालू में दबाने के लिए इस्तेमाल किया गया कुदाल भी नदी किनारे झाड़ियों से बरामद कर लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

Share this story