भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत की तैयारियों को लेकर बैठक

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत की तैयारियों को लेकर बैठक


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत की तैयारियों को लेकर बैठक


रांची, 23 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा झारखंड प्रदेश की ओर से 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाली दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड आगमन की तैयारियों को लेकर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने की। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के भव्य स्वागत, उनके विभिन्न कार्यक्रमों तथा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि 24 एवं 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के संदर्भ में आज की पदाधिकारियों की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के झारखंड आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। उनके स्वागत और विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर संगठन के सभी स्तरों पर कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं। इसके लिए अलग अलग पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेवारी सौंपी गई है। उनकी जिम्मेवारी एवं दायित्व के बारे में उन्हें विस्तार से जानकारी दिया गया है।

मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है, जिसका आधार उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का झारखंड आगमन प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह और प्रेरणा का अवसर है। कार्यकर्ता उनके स्वागत तथा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को सफल, व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के दौरान होने वाली विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई है, ताकि सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हों।

बैठक में राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप कुमार वर्मा, प्रदेश सह- प्रभारी निवेदिता सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, नीलकंठ सिंह मुंडा, भानु प्रताप शाही, सुनील सोरेन एवं गीता कोड़ा सहित अन्य मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765731 Articles

Share this story