मतगणना के दूसरे चरण का परिणाम जारी, उम्मीदवारों की जीत की घोषणा

WhatsApp Channel Join Now
मतगणना के दूसरे चरण का परिणाम जारी, उम्मीदवारों की जीत की घोषणा


मतगणना के दूसरे चरण का परिणाम जारी, उम्मीदवारों की जीत की घोषणा


मतगणना के दूसरे चरण का परिणाम जारी, उम्मीदवारों की जीत की घोषणा


रामगढ़, 27 फ़रवरी (हि.स.)। नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण की मतगणना संपन्न हो चुकी है। वार्ड नंबर 14 से 29 तक के प्रत्याशी की जीत की घोषणा कर दी गई है। वार्ड नंबर 14 से सुषमा देवी को 552 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी जूही कुमारी को 385 वोट मिले हैं। वार्ड नंबर 15 से विजय प्रत्याशी नीरज कुमार पासवान को 1123 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रणजीत राम को मात्र 376 वोट मिले। वार्ड नंबर 17 से विजयी उम्मीदवार रणधीर गुप्ता को 725 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी उर्मिला देवी को लगभग 355 वोट मिले हैं। वार्ड 18 से विजयी उम्मीदवार सोनम लिंडा को 862 वोट मिले। निकटतम उम्मीदवार सावित्री देवी को 436 वोट मिले।

वार्ड नंबर 19 से विजयी उम्मीदवार बेबी देवी को 787 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी अरशी परवीन को 601 वोट मिले। वार्ड 20 के विजई प्रत्याशी फातिमा खातून को 372 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंदी नुसरत परवीन को 310 वोट मिले।

वहीं वार्ड नंबर 21 से गीता देवी को 941 वोट मिले। निकटतम उम्मीदवार प्रदीप बेदिया को 611 वोट मिले। वार्ड नंबर 22 से विजयी प्रत्याशी रेणु कुमारी ने 270 वोट हासिल किया। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रेणु देवी को 232 वोट मिले। वार्ड नंबर 23 से विजयी प्रत्याशी हजरून खातून को 284 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी क्षमा तिवारी को 209 वोट मिले।

इधर, वार्ड नंबर 24 से प्रतिभा शरण ने जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 25 से सोनी कुमारी को 995 वोट मिले उनके निकटतम उम्मीदवार सोनी कुमारी ही रही जिन्हें 931 वोट मिले है। वार्ड नंबर 26 से देवधारी महतो ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 595 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधा महतो को 415 वोट मिले। वार्ड नंबर 27 से विजय प्रत्याशी लीला कुमारी को 710 वोट मिले। वार्ड 28 के विजय प्रत्याशी रामनरेश महतो को 446 वोट मिले। निकटतम उम्मीदवार मोहन मुंडा को 418 वोट मिले मले। इसके अलावा वार्ड नंबर 29 से विजयी उम्मीदवार जयंती देवी ने लगभग 690 वोट से अपने प्रतिद्वंद्वी मनोज मुंडा को हराया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story