चेंबर चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेवारी

WhatsApp Channel Join Now
चेंबर चुनाव को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेवारी


रांची, 24 अगस्त (हि.स.)। फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को चेंबर भवन में चुनाव समिति की बैठक हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए चेंबर कार्यालय को विभिन्न कार्यों के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। चुनाव समिति के निर्देश के क्रम में चेंबर के सभी ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप को एडमिन लॉक कर दिया गया। अब इन ऑफिशियल ग्रुपों के माध्यम से केवल चुनाव से संबंधित आवश्यक सूचनाएं और गतिविधियों की जानकारी ही जारी की जाएगी।

मुख्य चुनाव पदाधिकारी अंचल किंगर ने कहा कि चुनाव अवधि के दौरान चेंबर भवन में किसी भी प्रत्याशी की ओर से चुनावी बैठक आयोजित नहीं की जाएगी। साथ ही व्यापार और उद्योग जगत से संबंधित किसी भी गतिविधि का आयोजन चुनाव समिति की पूर्व सहमति से ही किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए समिति की ओर से सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

सह अध्यहक्ष पवन शर्मा ने कहा कि 12 अगस्त 2026 को संपन्न कार्यकारिणी समिति की बैठक में जिन सदस्यों को आजीवन सदस्यता प्रदान की गई है, उन्हीं को आगामी चुनाव में मतदान का अधिकार होगा।

संवैधानिक प्रावधानों को ध्यान में रखते हुए अब सदस्यता में प्रतिनिधि के नाम में परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा। चुनाव से पूर्व केवल संबद्ध संस्थाओं के पदाधिकारियों के नाम में परिवर्तन किया जा सकता है। अन्य श्रेणी के सदस्यों के प्रतिनिधि के नाम में अब कोई परिवर्तन नहीं होगा। चुनाव समिति ने सभी सदस्यों से चुनाव प्रक्रिया की गरिमा बनाए रखने और समिति की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story