बीआईटी मेसरा में रिसर्च मेथडोलॉजी एंड एडवांस्ड एनालिसिस का समापन

WhatsApp Channel Join Now
बीआईटी मेसरा में रिसर्च मेथडोलॉजी एंड एडवांस्ड एनालिसिस का समापन


बीआईटी मेसरा में रिसर्च मेथडोलॉजी एंड एडवांस्ड एनालिसिस का समापन


रांची, 29 मई (हि.स.)।

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) मेसरा के प्रबंधन अध्ययन विभाग की ओर से आयोजित पांच दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (एसटीटीपी) रिसर्च मेथडोलॉजी एंड एडवांस्ड टेक्नीक्स इन मल्टीवेरिएट एनालिसिस का शुक्रवार को समापन हुआ।

कार्यक्रम में शोध पद्धति, डेटा विश्लेषण और आधुनिक शोध तकनीकों पर विशेषज्ञों ने विस्तृत जानकारी दी।

समापन दिवस पर आयोजित विशेषज्ञ सत्रों में झारखंड राय विश्वविद्यालय की डॉ हरमीत कौर ने फैक्टर एनालिसिस और एक्सप्लोरेटरी फैक्टर एनालिसिस (ईएफए) की कार्यप्रणाली को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया।

वहीं बीआईटी मेसरा की डॉ टीना दत्ता ने स्मार्ट पीएलएस के माध्यम से पीएलएस-एसईएम आधारित शोध और मल्टीवेरिएट डेटा विश्लेषण की तकनीकों पर प्रस्तुति दी। तीसरे सत्र में डॉ सोमनाथ मुखर्जी ने शोध में कॉन्सेप्चुअल फ्रेमवर्क तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की।

वैलिडिक्टरी सत्र में आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर रघु नंदन सेनगुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में बीआईटी मेसरा के कुलपति प्रो इंद्रनील मन्ना, कार्यक्रम के सलाहकार मंडल में डॉ संजय कुमार झा, विभागाध्यक्ष, प्रबंधन अध्ययन विभाग, डॉ वंदना भट्टाचार्जी, विभागाध्यक्ष, क्वांटिटेटिव इकोनॉमिक्स एंड डेटा साइंसेज विभाग शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story