मानव संसाधन पदों से तकनीकी अधिकारियों को हटाया जाए : अजय

WhatsApp Channel Join Now
मानव संसाधन पदों से तकनीकी अधिकारियों को हटाया जाए : अजय


रांची, 14 मई (हि.स.)।

झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपकर उप महाप्रबंधक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तकनीकी संवर्ग के पदाधिकारियों की पदस्थापना पर आपत्ति दर्ज कराई है।

संघ के अध्यरक्ष अजय राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशासन) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर तकनीकी संवर्ग के अधिकारियों की तैनाती निगम के स्थायी आदेश और सेवा नियमावली के विपरीत है।

इसलिए मानव संसाधन पदों से तकनीकी अधिकारियों को हटाया जाए। ज्ञापन में उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था के कारण प्रशासनिक निष्क्रियता, लालफीताशाही, पक्षपातपूर्ण निर्णय और कर्मचारियों के बीच भेदभाव की स्थिति उत्पन्न हुई है।

संघ ने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड राज्य बिजली बोर्ड के चार कंपनियों में विभाजन के बाद कर्मचारियों के अंतिम आवंटन और प्रोन्नति प्रक्रिया को विवादित बनाकर मनमाने तरीके से पदस्थापन किए गए।

ऑर्गनाईजेशन स्ट्ररक्चार और डेस्टिानेशन मैपिंग को भी सही ढंग से लागू नहीं करने का आरोप लगाया गया है।

संघ ने मांग की कि मानव संसाधन एवं प्रशासनिक पदों से तकनीकी अधिकारियों को हटाकर योग्य प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति की जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story