यज्ञा बाबा आश्रम में शिवलिंग पर घट परिवर्तन अनुष्ठान संपन्न
रांची, 14 अप्रैल (हि.स.)। आमरकुंज मोरबादी स्थित श्री यज्ञा बाबा आश्रम के दुर्गा मंदिर प्रांगण में मंगलवार को धार्मिक आस्था का आयोजन हुआ। मंदिर परिसर स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर निरंतर जलाभिषेक करने के लिए स्थापित घड़े (घट) का विधिवत परिवर्तन वैदिक मंत्रोच्चार एवं रुद्रपाठ के साथ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य महंत श्री भरतदास जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न अनुष्ठान में मुख्य पुजारी विकास पांडेय सहित अन्य पुजारियों ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। धार्मिक मान्यता के अनुसार शिवलिंग पर स्थापित घट का समय-समय पर परिवर्तन शुद्धता एवं सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। कार्यक्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने जल, दूध, बेलपत्र आदि से भगवान शिव का अभिषेक कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान हर हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालूओं के बीच आस्था, सामाजिक एकता एवं आध्यात्मिक चेतना का सशक्त भाव जागृत हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आशुतोष द्विवेदी, मुख्य पुजारी विकास पांडेय, समाजसेवी आकाश दीप सहित कई गणमान्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

