रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

WhatsApp Channel Join Now
रेड सी इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस


रांची, 05 सितंबर (हि.स.)। रेड सी इंटरनेशनल स्कूल की आजाद बस्ती रांची और रमजान कॉलोनी, कांटाटोली शाखा में शनिवार को धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नाटक सहित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों का मनोरंजन किया। बच्चों ने शिक्षकों को गुलाब के फूल, कार्ड और उपहार भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही स्कूल के सपोर्टिंग स्टॉफ को भी उपहार देकर उनके प्रति सम्मान और आभार जताया।

इस अवसर पर स्कूमल की प्राधानाचार्या सोनी सितारा केरकेट्टा ने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि बच्चों में नई सोच, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की क्षमता विकसित करते हैं। समाज और देश की प्रगति में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्कूल के संरक्षक डॉ एम एन जुबेरी ने शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं।

वे बच्चों को शिक्षा के साथ इंसानियत, प्रेम, देशभक्ति और माता-पिता की सेवा के संस्कार देते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है।

कार्यक्रम में डॉ एमएन जुबेरी, सोनी सितारा केरकेट्टा, सना अनाम सहित शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story