प्रिंस खान के भाई और साले के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी

WhatsApp Channel Join Now
प्रिंस खान के भाई और साले के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी


प्रिंस खान के भाई और साले के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी


- दुबई में छिपे होने की आशंका-एनआईए ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेज की घेराबंदी, पहले जारी हुआ था लुक आउट सर्कुलर

रांची, 21 नवंबर (हि.स.)। कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के आपराधिक नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए जांच एजेंसियों ने अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घेराबंदी तेज कर दी है। प्रिंस खान के बाद अब उसके करीबियों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रिंस खान के भाई गोपी खान और साले ऋतिक खान के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। दोनों के दुबई में छिपे होने की आशंका है। इससे पहले उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया गया था।

वासेपुर से शुरू हुआ प्रिंस खान का आपराधिक नेटवर्क अब जांच एजेंसियों के निशाने पर है। धनबाद के कारोबारियों को धमकी देने, रंगदारी मांगने और गोलीबारी जैसी घटनाओं में इस गिरोह की भूमिका सामने आती रही है। पुलिस के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े लोगों पर कारोबारियों को निशाना बनाने और आपराधिक गतिविधियों को संचालित करने के आरोप हैं।

धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने शनिवार को बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े गोपी खान और ऋतिक खान की तलाश के लिए एनआईए ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है। माना जा रहा है कि इससे विदेश में छिपे आरोपितों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में जांच एजेंसियों को मदद मिलेगी।

दरअसल, दोनों के खिलाफ धनबाद पुलिस पहले भी कार्रवाई कर चुकी है। अगस्त 2026 में ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन की ओर से उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। अब रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गया है।

इससे पहले प्रिंस खान के भाई बंटी खान को भी धनबाद पुलिस ने विदेश भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया था। उसे 14 सितंबर को गिरफ्तार कर धनबाद लाया गया था। बताया गया था कि बंटी खान पाकिस्तान भागने की फिराक में था।--------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781028 Articles

Share this story