आरडीसीए अंडर-16 टूर्नामेंट में ज़ेयाउल हक़ बने बेस्ट बॉलर, शानदार प्रदर्शन पर सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
आरडीसीए अंडर-16 टूर्नामेंट में ज़ेयाउल हक़ बने बेस्ट बॉलर, शानदार प्रदर्शन पर सम्मानित


रांची, 11 अप्रैल (हि.स.)। रांची ज़िला क्रिकेट संघ (आरडीसीए) की ओर से शनिवार को चान्हों में अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बाघवार एकेडमी, चान्हों के कक्षा-9 के छात्र ज़ेयाउल हक़ को ‘बेस्ट बॉलर’ के खिताब से सम्मानित किया गया।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान ज़ेयाउल हक़ ने अपनी शानदार गेंदबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्हें यह सम्मान दिया गया और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस उपलब्धि पर बाघवार एकेडमी के निदेशक अशोक बाघवार, प्रधानाचार्य अरुण बाघवार एवं कोच अजय कुमार सिंह ने खुशी जताते हुए ज़ेयाउल हक़ को बधाई दी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

पुरस्कार वितरण समारोह में आरडीसीए के पदाधिकारियों ने ज़ेयाउल हक़ को ट्रॉफी भेंट की। इस मौके पर टूर्नामेंट के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के कोच, खिलाड़ी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story