मुख्यमंत्री से मिलीं आरबीआई की रीजनल डायरेक्टर
Apr 29, 2026, 22:51 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
रांची, 29 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की रीजनल डायरेक्टर (रांची) रक्षा मिश्र ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन ने रक्षा मिश्र को रीजनल डायरेक्टर, रांची के पद पर पदस्थापित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान आरबीआई के डिप्टी जनरल मैनेजर विनोद बिहारी मिश्रा एवं असिस्टेंट जनरल मैनेजर अरविंद एक्का भी उपस्थित थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

