उत्साहपूर्वक मना राष्ट्रीय जनता दल का 30 वां स्थापना दिवस

WhatsApp Channel Join Now
उत्साहपूर्वक मना राष्ट्रीय जनता दल का 30 वां स्थापना दिवस


रांची, 05 जुलाई (हि.स.)।

राष्ट्रीय जनता दल के 30 वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को प्रदेश कार्यालय, रांची में राजद के रांची जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र महतो की अध्यक्षता में उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय जनता दल की 30 वर्षों की संघर्षपूर्ण यात्रा, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, संविधान की रक्षा और वंचित समाज के अधिकारों के लिए पार्टी के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

वक्ताओं ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय की जिस विचारधारा को देशभर में नई पहचान दी, उसे तेजस्वी यादव जनसरोकारों और विकास की नई सोच के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। राष्ट्रीय जनता दल हमेशा जनता की आवाज़ रहा है और आगे भी सामाजिक न्याय और समानता के मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा।

इस अवसर पर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा एवं जनहित के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन केक काटकर और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर किया गया।

कार्यक्रम में धर्मेंद्र महतो ,रंजन यादव, अनीता यादव, कमलेश यादव, आबिद अली, इम्तियाज हुसैन वारसी ,मनोज पांडे ,सुनील साहू,मदन यादव ,सुधीर गोप , धर्मेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार बबलू,चंद्रशेखर भगत, मदन यादव , राजकिशोर सिंह, रवि जायसवाल, मनोज अग्रवाल, जितेन्द्र राणा, राजेश यादव, सुजित सिन्हा,संतोष कुमार यादव,कमलेश कुमार,वीरेंद्र ठाकुर,यशवंत यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story