दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में दो गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
दुष्कर्म और गर्भपात कराने के आरोप में दो गिरफ्तार


चतरा, 13 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि शिकायत मिलने के 12 घंटे के भीतर दोनों आरोपिताें को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 12 अक्टूबर को थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने गांव के ही दो युवकों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत में जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने, गर्भवती करने और जबरन दवा खिलाकर गर्भपात कराने का आरोप लगाया गया है। मामले में लावालौंग थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपिताें को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों के नाम बांदू भुइयां उर्फ नागेंद्र भुइयां (18) और रोहित भुइयां (20) हैं।

छापेमारी दल में लावालौंग थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक विधायक प्रसाद यादव, थाना सशस्त्र बल और स्थानीय चौकीदार शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760396 Articles

Share this story