गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन


गुरु नानक पब्लिक स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन


रामगढ़, 06 नवंबर (हि.स.)। शहर के श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा तीसरी से नौवीं और ११ वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगों और कलात्मक आकृतियों के माध्यम से सामाजिक, राष्ट्रीय एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश प्रस्तुत किए।

रंगोलियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव, स्वच्छता, नशामुक्त समाज और तकनीक के सुरक्षित उपयोग का संदेश प्रभावशाली ढंग से दिया। प्रत्येक समूह ने अपने निर्धारित विषय को रचनात्मक रूप देकर आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करने का प्रयास किया। प्रतियोगिता ने यह साबित किया कि रंगोली केवल कलात्मक अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का भी सशक्त माध्यम है।

आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की कला शिक्षिका सुमन सोनी तथा कला शिक्षक गौतम कुमार एवं अनुराग पांडे का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान परमदीप सिंह कालरा सहित विद्यालय प्रबंधक समिति के सदस्य सरदार मनमोहन सिंह लांबा, सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, सरदार सुरिंदर पाल सिंह चंडोक, सरदार कुलजीत सिंह कालरा, सरदार वरिंदर सिंह चंडोक, सरदार गुरप्रीत सिंह जॉली, सरदार नरेंदर पाल सिंह गुजराल, सरदार पुषविंदर पाल सिंह, सरदार कुलजीत सिंह छाबड़ा, सरदार गुरदीप सिंह सैनी सहित अन्य उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773656 Articles

Share this story