अंतर-विवि हॉकी प्रतियोगिता में रांची विवि ने मणिपुर को हराया

WhatsApp Channel Join Now
अंतर-विवि हॉकी प्रतियोगिता में रांची विवि ने मणिपुर को हराया


रांची, 05 नवंबर (हि.स.)।

रांची विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम ने पूर्व क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मणिपुर विश्वविद्यालय को 7-0 से करारी शिकस्त दी।

इस जीत के साथ रांची विश्वविद्यालय की टीम ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है। रांची विश्वविद्यालय की ओर से गुरूवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि ओडिशा के संबलपुर विश्वविद्यालय में 3 से 7 नवंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में रांची की खिलाड़ियों ने शुरू से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। टीम की ओर से निशा मिंज और स्विटी डुंगडुंग ने दो-दो गोल किए, जबकि जमुना, रूपा और रीना कुल्लू ने एक-एक गोल दागा।

खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, तेज गति और अनुशासन के दम पर मणिपुर की टीम को कोई मौका नहीं दिया।

इस उपलब्धि पर रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सरोज शर्मा ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने मेहनत और लगन से विश्वविद्यालय के साथ झारखंड का मान बढ़ाया है। अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भी इसी आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। निदेशक खेल डॉ अनिल बीरेन्द्र कुल्लू ने जीत को टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया।

वहीं, छात्र कल्याण निदेशक डॉ स्मृति सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773635 Articles

Share this story