रांची विवि की कुलपति ने अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना को शुभकामनाएं दीं

WhatsApp Channel Join Now
रांची विवि की कुलपति ने अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना को शुभकामनाएं दीं


रांची, 27 जुलाई (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय की छात्रा और अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी महतो आगामी इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप, बाटुमी (जॉर्जिया) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। अंजना इस प्रतियोगिता के लिए चयनित 40 सदस्यीय भारतीय दल का हिस्सा हैं।

रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर (डॉ) सरोज शर्मा ने सोमवार को अंजना कुमारी महतो से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि अंजना की यह उपलब्धि रांची विश्वविद्यालय, झारखंड और पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अंजना अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाएंगी।

अंजना कुमारी महतो की इस उपलब्धि से रांची विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और झारखंड के युवा खिलाड़ियों में उत्साह का संचार हुआ है। सभी ने आशा व्यक्त की कि वे अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश, राज्य और विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित करेंगी एवं झारखंड के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।

इस अवसर पर डॉ अमर चौधरी, डॉ राजकुमार शर्मा, डॉ मुकुंद मेहता, डॉ दिनेश उरांव, डॉ स्मृति सिंह, डॉ विनोद नारायण, प्रभा मेहता, उदय साहू, शिवेंद्र दूबे और चंचल भट्टाचार्य उपस्थित थे। सभी ने अंजना को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल प्रदर्शन और भारत के लिए पदक जीतने की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story