रांची विवि के नेट और गेट अंकों के 70 प्रतिशत वेटेज की सूची प्रदर्शित

WhatsApp Channel Join Now
रांची विवि के नेट और गेट अंकों के 70 प्रतिशत वेटेज की सूची प्रदर्शित


रांची, 30 अक्टूबर (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय के अनुसंधान निदेशालय की ओर से पीएचडी प्रवेश के लिए साक्षात्कार में सम्मिलित अभ्यर्थियों की योग्यता परीक्षा (नेट/गेट/एमफिल) के अंकों पर आधारित 70 प्रतिशत वेटेज (भारांक) की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गई है।

यह जानकारी विश्वविद्यालय की ओर से शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

विज्ञप्ति में विश्वविद्यालय की ओर से अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे सूची में दिए गए वेटेज की जांच करें। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया है कि किसी प्रकार की विसंगति होने पर अभ्यर्थी दो नवंबर 2026 की शाम पांच बजे तक ई-मेल डाइरेक्टर रिसर्च ऐट दि रेट ऑफ रांची यूनिवर्सिटी डॉट एसी डॉट आईएन के माध्यम से निदेशालय को सूचित करें।

जिन अभ्यर्थियों का भारांक सूची में अंकित नहीं है, उन्हें भी उक्त समय-सीमा तक अपना स्कोर कार्ड को इसी ई-मेल पर भेजने को कहा गया है। अन्यथा उनकी अभ्यर्थिता अंतिम मेधा सूची पर विचार नहीं होगा।

विसंगतियों के निराकरण के पश्चात जारी आरक्षण रोस्टर के अनुसार पीएचडी प्रवेश की अंतिम चयन सूची प्रकाशित की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769668 Articles

Share this story