सांसद प्रतिनिधि बनने पर रांची विवि के कर्मियों ने किया स्वागत

WhatsApp Channel Join Now
सांसद प्रतिनिधि बनने पर रांची विवि के कर्मियों ने किया स्वागत


रांची, 22 मई (हि.स.)। अर्जुन राम को रांची के कांके क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किए जाने पर रांची विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, रांची महिला महाविद्यालय के कर्मचारी और वोकेशनल टीचर एसोसिएशन ने भव्य स्वागत किया।

रक्षा राज्यमंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने अर्जुन राम को अपना आधिकारिक सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

इस मनोनयन के बाद रांची विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। रांची विश्वविद्यालय के कर्मी, वोकेशनल टीचर एसोसिएशन और रांची महिला महाविद्यालय के कर्मचारियों ने रक्षा राज्यमंत्री और रांची सांसद संजय सेठ के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मौके पर अर्जुन राम को फूलों की माला पहनाकर, गुलदस्ता और तुलसी का पौधा देकर स्वागत किया गया।

मौके पर वोकेशनल टीचर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अटल पांडेय ने कहा की अब सांसद प्रतिनिधि के रूप में अर्जुन राम कांके विधानसभा क्षेत्र में सांसद संजय सेठ के मुख्य चेहरे के रूप में काम करेंगे।

वे स्थानीय जनता की समस्याओं को सीधे रांची उपायुक्त और प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका त्वरित निवारण सुनिश्चित करेंगे। वहीं अर्जुन राम ने सांसद संजय सेठ और पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी को निभाएंगे और कांके क्षेत्र के विकास तथा जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

मौके पर विरेन्द्र वर्मा, सुधीर मंडल, नीलु कुजुर, लक्ष्मण, मनोज महतो, संदीप, मुकेश, पुष्कर, विजय वर्मा सहित अन्य, उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story