रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश साक्षात्कार शुरू

WhatsApp Channel Join Now
रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश साक्षात्कार शुरू


रांची, 22 अक्टूबर (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी प्रवेश साक्षात्कार गुरुवार से शुरू हुई। यह प्रक्रिया 24 अक्टूबर 2026 तक नियमबद्ध प्रक्रिया के तहत आयोजित की जाएगी।

यह जानकारी रांची विवि की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई। जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि साक्षात्कार की पूरी प्रक्रिया कुलपति प्रोफेसर सरोज शर्मा की पहल पर यूजीसी के नियमों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप संचालित हो रही है।

साक्षात्कार के प्रथम दिन मानवशास्त्र, वाणिज्य, अंग्रेजी, भूगोल, भूविज्ञान, हिंदी, गृह विज्ञान, खड़िया, खोरठा, कुड़माली, कुड़ुख, दर्शनशास्त्र एवं प्राणिशास्त्र सहित 13 विभागों में साक्षात्कार आयोजित किए गए। निष्पक्षता एवं शैक्षणिक शुचिता सुनिश्चित करने के लिए 13 बाह्य परीक्षकों ने सहभागिता की।

पहले दिन 227 आवेदकों में से 194 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इस प्रकार समग्र उपस्थिति 85.46 प्रतिशत रही। विभागवार आंकड़ों के अनुसार, दर्शनशास्त्र में सर्वाधिक 34, प्राणिशास्त्र में 32 और वाणिज्य, भूगोल एवं हिंदी में 30-30 आवेदक रहे।

वहीं, भूविज्ञान, खड़िया, खोरठा एवं कुड़माली विभागों में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765240 Articles

Share this story