रांची विवि में जल्द ही शिक्षा विभाग के अंतर्गत होगी एमएड की पढ़ाई : कुलपति
रांची,24 अप्रैल (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सरोज शर्मा ने शुक्रवार को एक बैठक में कहा कि जल्द ही शिक्षा विभाग के अन्तर्गत एमएड की भी पढ़ाई होगी। कुलपति ने कांफ्रेंस हॉल शहीद चौक प्रशासनिक भवन में बीएड महाविद्यालयों के सभी प्राचार्यों के साथ एक अहम बैठक में यह निर्णय लिया।
इस बैठक में प्राचार्यों ने अपने महाविद्यालयों की ओर से चलाए जा रहे संचालित आउटरीच कार्यक्रमों, अकादमिक पहलों और बीएड पाठ्यक्रम के पाठ्यक्रम (सिलेबस) के अद्यतन से संबंधित सुझाव भी साझा किए। इस दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और समसामयिक आवश्यकताओं के अनुरूप पाठ्यक्रम में बदलाव पर विशेष चर्चा की गई।
एमएड कार्यक्रम के संदर्भ में कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने बताया कि रांची विश्वविद्यालय में जल्दी ही शिक्षा विभाग की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके तहत एमएड का कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।--------------
हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

