राम भरत मिलाप समिति की नई कार्यकारिणी गठित

WhatsApp Channel Join Now
राम भरत मिलाप समिति की नई कार्यकारिणी गठित


रांची, 29 अक्टूबर (हि.स.)। श्री राम भरत मिलाप समिति, रांची की नई कार्यकारिणी का गठन गुरुवार को किया गया है। रोहित शारदा को अध्यक्ष, नम्रता सोनी को महामंत्री, पुरुषोत्तम विजय को कोषाध्यक्ष और बादल सिंह को मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी गई है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि समिति के मुख्य संरक्षकों में पूर्व मंत्री रामजी लाल सरदा, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, दीपक प्रकाश, आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हैं। संरक्षक मंडल में बीके विजय, सरदार अशोक सिंह, जय नारायण विजय सहित अन्य लोगों को स्थान दिया गया है। महेश विजय, अनूप वर्मन, प्रिय पांडेय, प्रिया सिन्हा और पीयूष विजय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

समिति की ओर से बताया गया कि नई कार्यकारिणी के गठन के साथ 31 अक्टूबर 2026 को डोरंडा बाजार स्थित गांधी मैदान में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्री राम भरत मिलाप समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में है। समिति की ओर से बताया गया कि वर्ष 1971 से आयोजित हो रहा यह समारोह रांची की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें भगवान श्रीराम और भरत के मिलन की झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

समिति ने श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से समारोह में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769099 Articles

Share this story