रांची स्टेशन को बेस्ट स्टेशन अवार्ड मिलने पर दी बधाई

WhatsApp Channel Join Now
रांची स्टेशन को बेस्ट स्टेशन अवार्ड मिलने पर दी बधाई


रांची, 02 सितंबर (हि.स.)। दक्षिण पूर्व रेलवे में रांची रेलवे स्टेशन को बेस्ट स्टेशन अवार्ड मिलने पर जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने बुधवार को रांची रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन प्रबंधक सतीश कुमार सिंह और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

उन्होंने इस उपलब्धि को रांचीवासियों के लिए गौरव का विषय बताया। अरुण जोशी ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञिप्त में कहा कि रांची रेलवे स्टेशन को दक्षिण पूर्व रेलवे में बेस्ट स्टेशन का सम्मान मिलना स्टेशन प्रबंधन और पूरे रेलवे स्टाफ की बेहतर कार्यशैली का परिणाम है।

स्वच्छता, यात्री सुविधाओं, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और यात्रियों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार किए जा रहे प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है।

उन्होंने स्टेशन प्रबंधक सतीश कुमार सिंह और उनके सहयोगियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।

उन्होंने स्टेशन प्रबंधन और कर्मचारियों से इसी समर्पण के साथ कार्य जारी रखने की अपील की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story