हिंदी साहित्य भारती झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जिला विस्तार और कोष संग्रह पर हुई चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
हिंदी साहित्य भारती झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में जिला विस्तार और कोष संग्रह पर हुई चर्चा


रांची, 21 दिसंबर (हि.स.)। हिंदी भाषा, साहित्य और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से हिंदी साहित्य भारती, झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को सर्कुलर रोड, लालपुर स्थित होटल सिटी पैलेस में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से जिला कमेटी का विस्तार और कोष संग्रहण पर चर्चा हुई।

बैठक की शुरुआत नवगठित प्रदेश इकाई की औपचारिक घोषणा और पदाधिकारियों के परिचय से हुई। इस दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना, संरचना और विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में कोष संग्रह के लिए पारदर्शी और व्यावहारिक उपायों पर सहमति बनी और जिला स्तर पर संगठन विस्तार की कार्ययोजना तय की गई। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण पर जोर देते हुए कहा कि नियमित बैठकें, सक्रिय जिला इकाइयां और अनुशासित कार्यप्रणाली संगठन की मजबूती का आधार हैं।

मुख्य अतिथि रामनिवास शुक्ल ने कहा कि हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का आधार है। उन्होंने संगठन को गांव-गांव और जिले-जिले तक सक्रिय करने पर जोर दिया। प्रदेश प्रभारी डॉ. अरुण कुमार सज्जन सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, राष्ट्रीय महामंत्री रामनिवास शुक्ल, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुनीता कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story