नगर निगम ने 10 दिनों में 125 स्ट्रीट डॉग्स का किया टीकाकरण, 50 की नसबंदी

WhatsApp Channel Join Now
नगर निगम ने 10 दिनों में 125 स्ट्रीट डॉग्स का किया टीकाकरण, 50 की नसबंदी


रांची, 29 अक्टूबर (हि.स.)। शहर को रेबीज मुक्त बनाने और मानव-कुत्ता द्वंद्व कम करने की बात पर रांची नगर निगम ने पशु कल्याण कार्यक्रम के तहत अभियान चलाते हुए में 125 स्ट्रीट डॉग्स का टीकाकरण किया गया जबकि 50 कुत्तों की नसबंदी की गई है। यह जानकारी गुरुवार को निगम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि अक्टूबर माह से दोबारा शुरू किए गए इस कार्यक्रम के अंतर्गत ही पिछले 10 दिनों में 125 स्ट्रीट डॉग्स का एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया है। जबकि 50 कुत्तों की नसबंदी कराई गई है।

नगर निगम के अनुसार, अभियान में चार वाहनों के माध्यम से दो मॉर्निंग टीम और एक इवनिंग टीम तैनात की गई हैं। ये टीमें रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड सहित शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों और गली-मोहल्लों में स्ट्रीट डॉग्स का रेस्क्यू कर रही हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य कुत्तों का मानवीय तरीके से रेस्क्यू, आवश्यक उपचार, एंटी रेबीज टीकाकरण और पशु जन्म नियंत्रण सुनिश्चित करना है। साथ ही नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए मनुष्यों और पशुओं के बीच सुरक्षित सह-अस्तित्व को बढ़ावा देना है।

नगर निगम ने इस अभियान में नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। स्ट्रीट डॉग्स से संबंधित शिकायत, रेस्क्यू या अन्य सहायता के लिए टोल फ्री नंबर 1800-570-1235 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा स्मार्ट रांची सिटीजन ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। निगम के अनुसार, प्राप्त शिकायतों पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769099 Articles

Share this story