रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, राजेंद्र सिंह बने अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन, राजेंद्र सिंह बने अध्यक्ष


रांची, 13 सितंबर (हि.स.)। आगामी दुर्गा पूजा को भव्य, सुव्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया है। सर्वसम्मति से राजेंद्र सिंह को समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि मुनचुन राय को मुख्य संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। नवगठित कार्यकारिणी ने इस वर्ष पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प लिया।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रांची में दुर्गा पूजा का आयोजन इस वर्ष भव्य स्तर पर किया जाएगा। पूजा पंडालों और आयोजन स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा तथा प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय पर विशेष जोर रहेगा। इसके लिए शहर के विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।

नई कार्यकारिणी में राजेंद्र सिंह अध्यक्ष और मनोज गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। रमेश गोप और राहुल शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुनचुन राय, हीरालाल साहू, अशोक पुरोहित, अशोक चौधरी और विक्की यादव को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। उदय प्रताप सिंह मुन्ना और मनोज पांडेय मुख्य सलाहकार होंगे। आलोक साहू, रमेश गुप्ता, राजेश ठाकुर, पंकज साहू, हेम सिंह, मनोज ठाकुर, उमेश कामदार, लल्लु सिंह, रवि रोहतगी और कुणाल अजमानी को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

विश्वजीत बॉस, शैलेस्वर दयाल सिंह और अजय गुप्ता सह संरक्षक तथा राहुल अग्रवाल संयोजक बनाए गए हैं, जबकि राजकुमार महतो को सदस्यता प्रभारी बनाया गया है।

समिति में बड़ी संख्या में उपाध्यक्ष, मंत्री और अन्य पदाधिकारी भी मनोनीत किए गए हैं। कुंदन सिंह और अरविंद साह महामंत्री, शैलेंद्र यादव और आशुतोष सिंह संगठन मंत्री तथा पवन मुरारका कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। मंटू लाला और आशुतोष वर्मा प्रवक्ता, जबकि साजन सिन्हा और विवेक सिंह मीडिया प्रभारी होंगे। नीरज यादव, रिषभ अग्रवाल और स्वतंत्र गुप्ता को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यसमिति सदस्य के रूप में किशन गोयल, ज्योति शंकर साहू और सुजाता भैया को शामिल किया गया है। समिति में शामिल पदाधिकारियों ने एकजुट होकर दुर्गा पूजा के दौरान बेहतर व्यवस्था और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story