रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, आठ दिन में काटे गए 3,775 चालान

WhatsApp Channel Join Now
रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, आठ दिन में काटे गए 3,775 चालान


रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, आठ दिन में काटे गए 3,775 चालान


रांची, 08 जून (हि.स.)। राजधानी में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रांची ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक (यातायात) राकेश सिंह के नेतृत्व में एक जून से आठ जून तक शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई।

एसपी राकेश सिंह ने सोमवार को बताया कि कुल आठ दिनों में 3,775 चालान काटे गए। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1479 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई। वहीं, नो पार्किंग और सड़क पर वाहन खड़ा करने के मामले में 1818 चालान जारी किए गए। इसके अलावा 162 वाहन चालक रेड लाइट जंप करते पकड़े गए।

अन्य प्रमुख उल्लंघन इस प्रकार रहे-

ओवर स्पीड : 58

रॉन्ग साइड ड्राइविंग : 44

नो एंट्री उल्लंघन : 22

ट्रिपल राइडिंग: 3

बिना ड्राइविंग लाइसेंस : 23

बिना यूनिफॉर्म : 22

पिलियन राइड नियम उल्लंघन : 16

ब्लैक फिल्म : तीन

फैंसी नंबर प्लेट : 6

सीट बेल्ट : 15

बीमा नहीं होने पर : 5

टो व्हीकल : 13

प्रेशर हॉर्न : 6

प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं : 12

ट्रिपल राइडिंग : 3

शराब पीकर वाहन चलाना : 6

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकाश कुमार पांडे

Share this story