खादगढ़ा बस टर्मिनल में निगम ने शुरू की टोल टैक्स वसूली, डेढ लाख संग्रहित

WhatsApp Channel Join Now
खादगढ़ा बस टर्मिनल में निगम ने शुरू की टोल टैक्स वसूली, डेढ लाख संग्रहित


रांची, 26 सितंबर (हि.स.)। भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल, खादगढ़ा में टोल टैक्स की वसूली का कार्य 25 सितंबर 2026 से रांची नगर निगम की ओर से विभागीय स्तर पर किया जा रहा है।

निगम ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अबतक बस टर्मिनल परिसर से 1.50 (डेढ लाख) लाख रूपए की टोल टैक्स वसूली की जा चुकी है।

टोल टैक्स संग्रहण को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए निगम ने 15 दिनों का रोस्टर तैयार किया है। इसके तहत राजस्व निरीक्षक, सैनिटरी सुपरवाइजर और परिसंपत्ति अधीक्षक की संयुक्त टीम दो पालियों में सुबह चार बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित दर के अनुसार टोल टैक्स वसूल रही है।

निगम ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य बस टर्मिनल का व्यवस्थित संचालन, पारदर्शी राजस्व संग्रहण, यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

निगम ने नागरिकों से व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

निगम की ओर से बसों के लिए डेढ लाख और ऑटो के लिए 20 रूपए टोल टैक्स निर्धारित किया गया है। यह शुल्क 24 घंटों के लिए लागू है। निगम ने यात्रियों और वाहन संचालकों से अपील की है कि निर्धारित दर के अनुसार ही भुगतान करें। किसी भी व्यक्ति के जरिए अतिरिक्त या अनधिकृत राशि की मांग किए जाने पर इसकी सूचना नगर निगम को देने को कहा गया है। बस टर्मिनल परिसर में अतिक्रमण और अवैध वसूली पर निगरानी के लिए निगम की इनफोर्समेंट टीम भी प्रतिनियुक्त की गई है। टीम अनधिकृत कब्जे, अव्यवस्थित गतिविधियों और अवैध वसूली के मामलों में कार्रवाई करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story