राज्य कराटे चैंपियनशिप में रामगढ़ का जलवा, पदाधिकारियों ने दी बधाई
रामगढ़, 28 अप्रैल (हि.स.)। रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 25 एवं 26 अप्रैल को आयोजित राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर एवं कैडेट कराटे चैंपियनशिप में रामगढ़ जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पूरे राज्य का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आगामी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप (देहरादून, उत्तराखंड) के चयन ट्रायल के रूप में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में रामगढ़ के खिलाड़ियों ने 32 स्वर्ण, 26 रजत एवं 28 कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया। दो दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों में रामगढ़ के खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास, तकनीकी दक्षता और दमदार खेल भावना का परिचय दिया। हर वर्ग में खिलाड़ियों ने अपने हुनर का लोहा मनवाया और यह साबित कर दिया कि रामगढ़ अब कराटे के क्षेत्र में मजबूत शक्ति बन चुका है।
रामगढ़ के जिन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया उनमें नैंसी सिंह, नैतिक वत्स, मान्या सिंह, स्वायम कृष्ण सिंह, मनजोत कौर, नमिशा कुमारी, अर्पिता मिश्रा, अंकित कुमार, अनीश राज, द्रिशा प्रधान, अंश कुमार, युक्ता राज, शालिनी श्री, आर्या प्रगति, काश्वी मेहता, तेजसदीप सिंह, युविका आर्यन, प्रांजल कुमार, सुबी कुमारी, उज्जवल कुमार, कार्तिक राज गुप्ता, विहान कश्यप, अरव रॉय, रूबी मुंडा, समरवीर सिंह, चिन्मय झा, चिराग झा, जिया कुमारी, आर्यन कुमार गंजू, निधि पोद्दार एवं वैभव सिन्हा शामिल हैं।
रजत पदक जीतने वालों में अदिति मिश्रा, प्रभजोत कौर, अंश अभय, अनुप्रिया कुमारी, आयुष शर्मा, आदर्श शर्मा, आदित्य सिन्हा, अभिनव कुमार, आदित्य राज सिंह, वंदना कुमारी, अविका आर्यन, रिया राज, सूर्य प्रताप यादव, स्वास्तिका गुप्ता, हर्षवीर सिंह, श्रेयश पाठक, शिवम दत्ता सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। वहीं कांस्य पदक विजेताओं में अभ्यांश उपाध्याय, स्वराज सिंह, अजय हांसदा, दिशा रानी, आन्या श्री, नीलाभ कुमार, गुरबाज सिंह, हर्षिता यादव, वात्सल्य दास, राघव देव मुंडा, सान्वी, तेजस झा, शुर्वी सिंह, शिवम जायसवाल, नयन कुमार एवं निशांत कुमार ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
रामगढ़ जिला कराटे संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा ने खिलाड़ियों की सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यही खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का परचम लहराएंगे। वही, महासचिव शिहान शशि पांडेय ने कहा कि खिलाड़ियों ने जिस आत्मविश्वास और समर्पण के साथ मुकाबले खेले, वह प्रेरणादायक है। यह जीत पूरे रामगढ़ जिले के लिए गर्व का विषय है।
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी अब झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए आगामी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप, देहरादून (उत्तराखंड) में भाग लेंगे। जिलेवासियों को उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
संघ की ओर से स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड के सीईओ के के सिंह, अध्यक्ष हांशी मानस सिन्हा, महासचिव हेजाज असदक, कार्यकारी सदस्य रंजीत मेहता सहित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही रामगढ़ जिला कराटे एसोसिएशन के संजय सोनकर, सुमित कुमार, बिनय रंजन, रूपेश कुमार, चंदन साहनी, जोगेंद्र गंजू, मार्शल टुड्डू, शेखर कुमार, चंद्रप्रकाश उपाध्याय सहित अन्य सदस्यों के योगदान की भी सराहना की गई।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

