रामगढ़ थाना और ट्रैफिक प्रभारी ने संभाला पदभार

WhatsApp Channel Join Now
रामगढ़ थाना और ट्रैफिक प्रभारी ने संभाला पदभार


रामगढ़, 22 सितंबर (हि.स.)। रामगढ़ थाना को नया थाना प्रभारी मिला है। मंगलवार को 67 वें रामगढ़ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर गजेंद्र कुमार पांडेय ने पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर स्मार्ट पुलिसिंग को प्रभावी बनाया जाएगा।

गजेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य आम लोगों को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। इसके लिए क्षेत्र की जनता के साथ लगातार संवाद और समन्वय स्थापित किया जाएगा। अपराध पर अंकुश लगाने के साथ असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

इधर, 13वें रामगढ़ ट्रैफिक थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर नवीन प्रकाश पांडेय ने भी पदभार ग्रहण कर लिया। उनके सामने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, जाम की समस्या पर नियंत्रण तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने की चुनौती रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story