सुरक्षित मातृत्व अभियान में राज्य में सर्वश्रेष्ठ बना रामगढ़ जिला

WhatsApp Channel Join Now
सुरक्षित मातृत्व अभियान में राज्य में सर्वश्रेष्ठ बना रामगढ़ जिला


रामगढ़, 24 जुलाई (हि.स.)। रामगढ़ जिले के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित मातृत्व अभियान में चिकित्सकों की भूमिका काफी अहम है। चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की इमानदारीपूर्वक दी गई सेवा का लाभ भी उन्हें मिल रहा है। पूरे झारखंड में रामगढ़ जिला सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाने मैं सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। शुक्रवार को डीसी ऋतुराज ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सभी लोगों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। डीसी ने बताया कि रामगढ़ सदर अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्ण देखभाल की जा रही है। इससे रामगढ़ जिले ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

झारखण्ड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन समिति (स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग) ने रामगढ़ जिले को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान सेवाओं के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला जिला घोषित किया गया है। रामगढ़ जिले की तरफ से डॉ विश्वनाथ उरांव और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी गोला डॉक्टर अपराजित ने पुरस्कार ग्रहण किया। यह प्रतिष्ठित सम्मान जिले को वर्ष 2026 की पहली तिमाही में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, उच्च गुणवत्ता वाली प्रसव पूर्व देखभाल सुनिश्चित करने और सेवा वितरण में व्यापक सुधार करने के लिए दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story