डीसी ने विभिन्न कार्यालयों के 14 क्लर्क का किया ट्रांसफर

WhatsApp Channel Join Now
डीसी ने विभिन्न कार्यालयों के 14 क्लर्क का किया ट्रांसफर


रामगढ़, 07 अप्रैल (हि.स.)। डीसी फैज अक अहमद मुमताज ने विभिन्न कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति 14 क्लर्क का स्थानांतर कर दिया है। डीसी कार्यालय की ओर से जारी की गई सूची के अनुसार भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय के कार्यालय अधीक्षक जयमोद कुमार को अनुमंडल कार्यालय में स्थानांतरित किया गया है। इनका अतिरिक्त प्रभार भूमि सुधार उपसमाहर्ता के कार्यालय में रहेगा।

इसके अलावा पतरातु अंचल के प्रधान लिपिक पारस कुमार को दुलमी अंचल, रामगढ़ प्रखंड कार्यालय की प्रधान लिपिक नीलू कुमारी को गोला प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय के प्रधान लिपिक राजेंद्र महतो को भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय, विकास शाखा के उच्चवर्गीय लिपिक भागीरथ प्रसाद को स्थापना शाखा, भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय के उच्चवर्गीय लिपि जितेंद्र कुमार दुबे को मांडू अंचल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

इसीप्रकार जिला आपूर्ति कार्यालय के उच्चवर्गीय लिपिक विजय रविदास को रामगढ़ प्रखंड कार्यालय, स्थापना शाखा के उच्च वर्गीय लिपिक राजीव रंजन को विकास शाखा, नजारत शाखा में पदस्थापित उच्चवर्गीय लिपिक मनीष कुमार सिंह का जिला परिवहन कार्यालय रामगढ़ से प्रतिनियुक्ति समाप्त की गई है।

वहीं स्थापना शाखा के उच्च वर्गीय लिपिक अनिल कुमार महतो को जिला आपूर्ति कार्यालय, अंचल कार्यालय चितरपुर के उच्चवर्गीय लिपिक संजीव कुमार को गोला प्रखंड कार्यालय, मांडू प्रखंड कार्यालय की उच्चवर्गीय लिपिक सुरभि पाठक को जिला भू अर्जन कार्यालय, सामान्य शाखा के निम्नवर्गीय लिपिक सुप्रभात कुमार पाठक को जिला परिवहन कार्यालय में प्रतिनियुक्ति और रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के सहायक उर्दू अनुवादक युसूफ अहमद को जिला अवर निबंधन कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story