बनकर तैयार हो गया प्रखंड कार्यालय, जल्द होगा उद्घाटन
रामगढ़, 12 जून (हि.स.)। रामगढ़ प्रखंड सह अंचल कार्यालय का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय नए भवन में शिफ्ट हो जाएगा। पुराने भवन के जीर्ण-शीर्ण अवस्था में हो जाने के कारण वहां नए भवन का निर्माण किया गया है। शुक्रवार को नए कार्यालय का निर्माण कार्य भी पूरा हो गया। भवन निर्माण विभाग की ओर से बनाए गए इस भवन को हैंडओवर करने की तैयारी शुरू हो गई है। इस भवन में एक बार फिर से प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय का संचालन होगा।
डीसी ऋतुराज ने नए भवन का उद्घाटन करने का भी निर्देश दिया है। अगले हफ़्ते में भवन का उद्घाटन करने का मन जिला प्रशासन ने बनाया है। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय के लिए बने दो मंजिला भवन में स्टोर रूम भी बनाया गया है। दोनों कार्यालयों का संचालन बेहतर तरीके से हो इसके लिए कई कमरे भी बनाए गए हैं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

