मजदूर दिवस पर एसोसिएशन ने निकाली रैली
देवघर, 01 मई (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन के बैनर तले एक विशाल रैली शुक्रवार को निकाली गई।
रैली का नेतृत्व महिला नेत्री सह जिला परिषद सदस्या गीता मंडल ने किया। रैली में सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए, जिन्होंने मजदूर हितों से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान गीता मंडल ने कहा कि वर्तमान श्रम कानून मजदूरों के हित में नहीं है और इसका विरोध किया जाना जरूरी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पुरानी श्रम व्यवस्था को समाप्त कर नई श्रम संहिता लागू की है, जिससे मजदूर वर्ग प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि इस कानून को निरस्त किया जाए। महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल को अब तक लागू नहीं किया गया है, जबकि इसके नाम पर केवल प्रचार किया जा रहा है। उ
न्होंने मांग की कि महिला आरक्षण को जल्द लागू किया जाए और उसमें एसटी, एससी और ओबीसी महिलाओं को भी समुचित भागीदारी दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में लगभग एक करोड़ महिलाएं विभिन्न संस्थानों में निविदा पर काम कर रही हैं, जैसे सहिया, रसोइया और नर्स, जिन्हें कम वेतन पर कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने सरकार से विशेष सत्र बुलाकर ऐसे सभी कर्मियों का सरकारी समायोजन करने की मांग की। रैली के दौरान रीता देवी, ममता देवी, कौशल्या देवी, हरू यादव, सहदेव मंडल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Anup Kumar Roy

