अपना घर आश्रम में दिव्यांग-निराश्रित प्रभुजनों संग मनाया रक्षाबंधन

WhatsApp Channel Join Now
अपना घर आश्रम में दिव्यांग-निराश्रित प्रभुजनों संग मनाया रक्षाबंधन


रांची, 28 अगस्त (हि.स.)। पुंदाग स्थित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में शुक्रवार को बेहद प्रेम, अपनत्व और सेवा भावना के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।

प्रणामी ट्रस्ट की ओर से संचालित आश्रम में परमहंस संत डॉ सदानंद महाराज के सानिध्य में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांग और निराश्रित प्रभुजनों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री राधा-कृष्ण प्रणामी मंदिर के पुजारी अरविंद पांडेय, सृष्टि पांडेय और श्रेष्ठ पांडेय ने प्रभुजनों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधने के साथ की। इसके बाद सभी को मिठाइयां खिलाकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गईं। आश्रम में रहने वाले प्रभुजनों के लिए विशेष भोजन और विभिन्न पकवान तैयार किए गए, जिन्हें प्रेमपूर्वक परोसा गया।

इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने भी प्रभुजनों के साथ रक्षाबंधन मनाया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, सुरक्षा, विश्वास और मानवीय संवेदना का प्रतीक है। निराश्रित लोगों को परिवार जैसा अपनत्व और सम्मान देना पर्व की वास्तविक भावना है।

इस मौके पर कई लोग मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Manoj Kumar

Share this story