अवकाश के दिन भी डाकघरों में जारी रही राखी बुकिंग और डाक सेवा

WhatsApp Channel Join Now
अवकाश के दिन भी डाकघरों में जारी रही राखी बुकिंग और डाक सेवा


अवकाश के दिन भी डाकघरों में जारी रही राखी बुकिंग और डाक सेवा


रामगढ़, 23 अगस्त (हि.स.)। रामगढ़ में रक्षा बंधन के पावन अवसर पर रविवार के अवकाश के दिन भी जिले के डाकघरों में डाक सेवा सुचारु रूप से जारी रही। भाई-बहन के स्नेह, परस्पर विश्वास और जरूरतमंद की रक्षा के नैतिक संकल्प से जुड़े इस पर्व पर जिले के विभिन्न डाकघरों में राखी एवं अन्य डाक प्राप्त की गई।

प्रधान डाकघर रामगढ़ कैंट में मेल प्रभारी जसमीना खातून ने डाक प्राप्त कर उसे जिले के विभिन्न डाकघरों तक भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की। वहीं, रामगढ़ सब डिवीजन के सहायक डाक अधीक्षक ब्रजेश कुमार पासवान एवं पोस्टमास्टर मो जसीम खान के दिशानिर्देश पर मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने अवकाश के दिन भी प्रधान डाकघर में राखी बुकिंग के लिए अपनी सेवाएं दीं।

मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने कहा कि देश-विदेश के विभिन्न हिस्सों से बहनों की अपने भाइयों के लिए भेजी गई राखियों को रक्षा बंधन के दिन तक जिले के संबंधित पते पर पहुंचाना डाक विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि डाकघर के माध्यम से लोगों तक बेहतर सेवा पहुंचाना और जनसेवा करना ही विभाग का उद्देश्य है।

रक्षा बंधन के अवसर पर जिलेभर में डाक सेवा को सुचारु बनाए रखने में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय, पवन कुमार, राजीव कुमार, विजय कुमार पांडेय, बबीता कुमारी, जसमीना खातून, मो. हाशीब, राम कुमार मुंडा, सुकर मुंडा, ऋषिकेश खन्ना, बिनोद कुमार राम, प्रदीप कुमार, सुनैना कुमारी, आकाश कुमार राम सहित जिले के पोस्टमास्टर, डाकघर सहायक, पोस्टमैन, एमटीएस एवं ग्रामीण डाक सेवकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story