झारखंड के नौ जिलों में 11 नवंबर को बारिश के आसार

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड के नौ जिलों में 11 नवंबर को बारिश के आसार


झारखंड के नौ जिलों में 11 नवंबर को बारिश के आसार


-बंगाल की खाड़ी से उत्तर प्रदेश तक सक्रिय ट्रफ का दिखेगा असर

रांची, 10 नवंबर (हि.स.)। झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। राज्य के नौ जिलों में बुधवार को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में पूर्वानुमान जारी किया है। बारिश की संभावना को देखते हुए संबंधित जिलों में मौसम में बदलाव के आसार हैं। हालांकि राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम का मिला-जुला प्रभाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बारिश हो सकती है। विभाग ने बताया कि उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश से उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए एक ट्रफ गुजर रहा है। इसी मौसमी सिस्टम के प्रभाव से राज्य में मौसम बदलने की संभावना है। आने वाले दिनों में भी इसके असर से कुछ इलाकों में बादल छाने और बारिश की स्थिति बन सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में तापमान में क्षेत्रवार अंतर दर्ज किया गया। डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं लातेहार में न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और रात के समय कई इलाकों में ठंड का एहसास बना हुआ है।

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में मंगलवार को सुबह से मौसम साफ रहा। सुबह के समय हल्का कुहासा छाया रहा, जिससे ठंड का एहसास हुआ। हालांकि दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो गया और धूप खिली रही। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के कारण दोपहर में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहा।

मंगलवार को रांची में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.6 और न्यूनतम 17.3 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 31.4 और न्यूनतम 17.3 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 28.1 और न्यूनतम 15.5 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 30.8 और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774813 Articles

Share this story