झारखंड के 13 दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश की संभावना

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड के 13 दक्षिणी जिलों में हल्की बारिश की संभावना


रांची, 23 फ़रवरी (हि.स.)। झारखंड के 13 दक्षिणी जिलों में मंगलवार को हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिण-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भाग के जिलों में गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। संभावित जिलों में लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, रांची, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम शामिल हैं।

सोमवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दोपहर बाद आंशिक बादल छाए रहे। धूप के कारण गर्मी का एहसास हुआ। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सर्वाधिक तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गुमला में 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री, जमशेदपुर में अधिकतम 33.8 डिग्री और न्यूनतम 18.8 डिग्री, डालटेनगंज में अधिकतम 32.8 डिग्री और न्यूनतम 13.6 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 32.1 डिग्री और न्यूनतम 14.5 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 34.4 डिग्री और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story