झारखंड में 27 और 28 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश होने की संभावना

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में 27 और 28 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश होने की संभावना


रांची, 22 अक्टूबर (हि.स.)। राज्य के विभिन्न जिलों में 27 और 28 अक्टूबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। राज्य के जिन जिलों में 27 अक्टूबर को बारिश होने की संभावना है उनमें उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों के अलावा 28 अक्टूबर को उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी जिले शामिल हैं।

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जिसका असर आने वाले समय में राज्य भर में मौसम में परिवर्तन के रूप में दिखाई देगा। विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा, जबकि अगले तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है।

वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 33.8 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं, गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 33.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 33.2 और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 30.2 डिग्री और न्यूनतम 17.6 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765012 Articles

Share this story