झारखंड के उत्तर-पूर्वी सहित कई जिलों में 27 को बारिश की संभावना

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड के उत्तर-पूर्वी सहित कई जिलों में 27 को बारिश की संभावना


झारखंड के उत्तर-पूर्वी सहित कई जिलों में 27 को बारिश की संभावना


रांची, 21 अक्टूबर (हि.स.)। झारखंड के उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में 27 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी।

राज्य के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है उनमें देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज के अलावा राज्य के दक्षिण-पूर्वी जिले शामिल हैं।

विभाग के अनुसार 22 अक्टूबर से राज्य के कई जिलों में सुबह में कुहासा छाने और इसके बाद दिनभर मौसम साफ रहने की संभावना है। साथ ही विभाग की ओर से बताया गया कि अगले पांच दिनों में राज्य भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।

इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 33.8 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची सहित राज्य भर में दिन में हल्की गर्मी जबकि शाम में ठंड महसूस हो रही है।

वहीं, बुधवार को रांची में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 32.8 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 33.2 और न्यूनतम 19.3 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 33.1 डिग्री और न्यूनतम 18.1 डिग्री एवं चाईबासा में अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764437 Articles

Share this story