झारखंड के दक्षिण-पूर्वी और मध्यवर्ती जिलों में 19-20 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड के दक्षिण-पूर्वी और मध्यवर्ती जिलों में 19-20 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट


झारखंड के दक्षिण-पूर्वी और मध्यवर्ती जिलों में 19-20 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट


रांची, 15 नवंबर (हि.स.)। झारखंड के दक्षिण-पूर्वी और इससे सटे मध्यवर्ती जिलों में 19 और 20 नवंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि 16 नवंबर को रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय कुहासा छाया रहेगा। हालांकि, बाद में आसमान साफ होने की संभावना है। वहीं, 17 और 18 नवंबर को भी सुबह कुहासा रहेगा, जबकि दोपहर बाद आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस कोडरमा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस गुमला में रिकॉर्ड किया गया।

रविवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। हालांकि, दोपहर बाद आसमान में आंशिक बादल छा गए। रांची में अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसके अलावा जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम 18 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 30.8 और न्यूनतम 16.6 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 29.1 और न्यूनतम 16.5 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 31.4 और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।----------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777441 Articles

Share this story