झारखंड में 14 सितंबर से फिर बारिश के आसार, 20 से गतिविधियों में आएगी कमी

WhatsApp Channel Join Now
झारखंड में 14 सितंबर से फिर बारिश के आसार, 20 से गतिविधियों में आएगी कमी


रांची, 12 सितंबर (हि.स.)। झारखंड की राजधानी रांची सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में 14 सितंबर से एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को बताया कि रविवार को राज्य में बारिश की संभावना कम है, जबकि सोमवार शाम से कई हिस्सों में बारिश शुरू हो सकती है। 20 सितंबर से राज्यभर में बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान धनबाद जिले के गोविंदपुर में सबसे अधिक 54.8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान पाकुड़ में राज्य का सर्वाधिक तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

इधर, शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से बादल छाए रहे। हालांकि, दोपहर बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिलने से लोगों को हल्की गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।

रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30.1 और न्यूनतम 25.1 डिग्री, डाल्टनगंज में 32.1 और 24.5 डिग्री, बोकारो में 29.1 और 24.5 डिग्री तथा चाईबासा में 29.4 और 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।----------

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pathak

Share this story