ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत

WhatsApp Channel Join Now
ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत


रामगढ़, 10 अप्रैल (हि.स.)। जिले के भुरकुंडा रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से रेलकर्मी की मौत हो गई। रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान राकेश कुमार यादव के रूप में किया गया।

मृतक राकेश यादव भुरकुंडा में इंजीनियरिंग विभाग के अंतर्गत पीडब्ल्यूआई मेट के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार भदानीनगर-लपंगा मार्ग के निकट राकेश कुमार यादव ड्यूटी के समय ट्रैक पार कर रहे थे। इस दौरान पतरातू से बरकाकाना की ओर जा रही गाड़ी संख्या 11447 शक्तिपुंज एक्सप्रेस राकेश को टक्कर मारते हुए गुजर गई। जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही भुरकुंडा रेलवे स्टेशन के अधिकारी, कर्मचारी सहित स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Share this story