पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त छापेमारी में 17 पेटी शराब बरामद, कार जब्त

WhatsApp Channel Join Now
पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त छापेमारी में 17 पेटी शराब बरामद, कार जब्त


पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त छापेमारी में 17 पेटी शराब बरामद, कार जब्त


चतरा, 12 सितंबर (हि.स.)। चतरा के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पोस्तिया गांव में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद की। टीम ने मौके से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार भी जब्त की है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान अनिल यादव के घर से शराब की करीब 17 पेटियां बरामद की गईं। इसके अलावा करीब 18 कार्टून शराब भी बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार, शराब की खेप सफेद रंग की स्विफ्ट कार में रखी गई थी।

छापेमारी के बाद बरामद शराब और वाहन को जब्त कर लिया गया। पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी

Share this story