रामगढ़ के तेलियातु गांव में पांच ठिकानों पर छापेमारी, 45 लीटर अवैध शराब जब्त

WhatsApp Channel Join Now
रामगढ़ के तेलियातु गांव में पांच ठिकानों पर छापेमारी, 45 लीटर अवैध शराब जब्त


रामगढ़ के तेलियातु गांव में पांच ठिकानों पर छापेमारी, 45 लीटर अवैध शराब जब्त


रामगढ़, 17 नवंबर (हि.स.)। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर बरकाकाना थाना क्षेत्र के तेलियातु गांव में उत्पाद विभाग की टीम ने एक साथ पांच अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान करीब 45 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई।

छापेमारी दल में उत्पाद अवर निरीक्षक अमित किशोर प्रसाद और गृह रक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे। विभाग की ओर से अवैध शराब की बिक्री में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।----------

हिन्दुस्थान समाचार / अमितेश प्रकाश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778673 Articles

Share this story